Deogarh News: जमीन कब्जाने के विरोध पर रॉड-भुजाली से हमला, पांच पर प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 24 -- जमीन विवाद में मारपीट और छिनतई Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के भौराजमुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की गयी है। जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर रॉड, लाठी-डंडे और भुजाली से हमला कर दो लोगों को घायल करने का आरोप लगाया गया है। मामले में भौराजमुआ निवासी सुरेश यादव के आवेदन पर कुंडा थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों में शंकर यादव, शिवशक्ति यादव, सुमित यादव, जागेश्वर महतो उर्फ भगलू महतो और डहुआ निवासी गुड्डू यादव शामिल है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की है। सुरेश यादव ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी लाठी-डंडा, रॉड और भुजाली लेकर घर के पास जमीन पर पहुंचे थे। सभी मिलकर जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। विरोध करने पर शंकर यादव ने रॉड से उनके माथे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.