देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि भाकपा माले के बैनर तले मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। नेतृत्व प्रखंड सचिव अशोक महतो ने किया। धरना के माध्यम से बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। आवास, पेंशन, महिला सम्मान योजना और अन्य योजनाओं में पात्र लाभुकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, आंबेडकर आवास, वेदव्यास आवास समेत सभी आवास योजनाओं में छतविहीन परिवारों का घर-घर सर्वे कर आवास स्वीकृत किया जाए। यह भी पढ़ें- जन अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती है म...