देवघर, जुलाई 28 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में बिजली बिल माफी, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल, कृषि से जुड़े मामलों को उनके समक्ष रखा गया। जिसमें विभिन्न मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद जिला आपूर्ति पदा...