Deogarh News: छोटीचरपा-जोरासीमर सड़क में हुए कीचड़ से लोग परेशान
देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। मारगोमुंडा-नोनियाद मुख्य पथ से छोटीचरपा गांव से जोरासीमर तक आने जाने वाली कच्ची सड़क में जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है। सड़क में कीचड़ और जलजमाव हो जाने से इस ओर से जोरासिमर, शहरबेड़ा, अमृता, लहियाटांड़, तीनघरा, केराकुंडी आदि गांव के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के लंबे असरे बाद भी छोटीचरपा से जोरासिमर गांव तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके चलते लोगों को खासकर बरसात के दिनों में आने-जाने में काफी फजीहत होती है। इस रास्ते में शहरबेड़ा गांव के समीप जयंती नदी पर मरहूम पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के प्रयास से पुल का निर्माण कराया गया है, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.