Deogarh News: छूटा बैग आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को सौंपा
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत स्टेशन पर छूटा बैग बरामद कर यात्री को सौंप दिया। घटना के संबंध में आरपीएफ ने बताया कि शनिवार को मधुपुर स्टेशन से ट्रेन संख्या 12024 डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का बैग स्टेशन पर ही छूट गया। इसकी सूचना यात्री ने ट्रेन में चल रहे एस्कॉर्ट पार्टी को दिया। सूचना मिलते ही ऑन डियूटी आरपीएफ ने जांच पड़ताल कर स्टेशन से बैग बरामद कर लिया। उक्त बैग में 2 लैपटॉप और कुछ पुराने कपड़े थे। दोनों लैपटाप की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार बतायी गई। झारखंड के गिरिडीह थाना क्षेत्र के जेसीबीजी हाई स्कूल निवासी राम जीवन राय यात्री ने बैग पर अपना दावा किया।आरपीएफ ने आवश्यक पूछताछ, सत्यापन एवं दस्तावेज प्रक्रिया पूरी करने के बाद उक्त बैग को सही-सलामत संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.