Deogarh News: छात्र से छिनतई मामले में चार गिरफ्तार, सामान बरामद
देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर पुलिस ने छात्र से छिनतई के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मोहल्लों में देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर भी विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से छिनतई से जुड़े सामान बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने बरामद सामान का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर में दो-अलग-अलग स्थनों पर दो छात्रों से हुई छिनतई की घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.