देवघर, अक्टूबर 16 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर में शुक्रवार को आचार्य गौरव कापरी के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा माता दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक नाटक मंचन किया गया। जिसमें मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध का जीवंत और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार, सभी आचार्य एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शस्त्र पूजन के बाद की गई। नाटक मंचन के बाद सभी को कुमारी भोग भी कराया गया। जिसमें सभी आचार्य एवं आचार्या ने सभी छात्राओं को आदरपूर्वक भोग करने के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सनातन संस्कृति का परिचय करना तथा इससे जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News...