देवघर, नवम्बर 28 -- बंपास टाउन में स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत Deogarh News: देवघर। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की ओर से बंपास टाउन में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर की शुरुआत की गई। इसका उदघाटन दिगम्बर जैन न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान, राजस्थान के डॉ. एमए चयनम एवं देवघर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी रमेश चंद्र मुन्दड़ा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर 2 दिसबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 12 एवं संध्या 3 से 7 बजे तक चलेगा, जिसमें एक्यूप्रेशर, बाइब्रेशन, सुजोग एवं मेगनेट थेरेपी द्वारा विविध रोगों का डॉ. चयनम एवं उनके साथ आई विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा किया जायेगा। उदघाटन के मौके पर ताराचंद जैन ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति को अल्टरनेटिव चिकित्सा पद्धति के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंन...