Deogarh News: छठ की भीड़ से राहत : सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: जसीडीह। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह और सीतामढ़ी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या- 03143 सियालदह-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन 11 और 18 नवंबर 2026 को सियालदह से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या- 03144 सीतामढ़ी-सियालदह विशेष ट्रेन 12 और 19 नवंबर को शाम पांच बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन स्टेशनों से बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। छठ पर्व के दौरान घर जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.