देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि दुमका सांसद नलिन सोरेन के देवघर आगमन पर सोमवार को मोहनपुर प्रखंड के चौपा मोड़ पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नेतृत्व मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने किया। सांसद ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन मजबूती व आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने कहा कि सांसद के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन को मजबूत करने व जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन मंडल, उपाध्यक्ष करामत अंसारी, महिला प्रखंड उपाध्यक्ष अनिता माही, व्यवसायिक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबलू दास, सह...