देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों का उद्भेदन करते हुए चोरी के सामान के साथ दो कबाड़ी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए तार, बैटरी और मोटर समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक धर्मवीर भगत, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार और सशस्त्र बल द्वारा छापेमारी की गई। पटवाबाद निवासी सगीर आलम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें तिलैयाटांड़ निवासी बबन शाह, एहसान उर्फ लाल और मो. इमरान पर चोरी का आरोप था। अनुसंधान और छापेमारी के क्रम में तिलैयाटांड़ स्थित प्राथमिकी अभियुक्त के घर से चोरी गया मोटा काला तार करीब 12 मीटर, सिल्वर रंग का तार करीब 55 मीटर, लाल रंग का वायरिंग तार करीब 30 मीटर, काला रंग का वायरिंग तार करीब 10 मीटर बरामद कर जप्...