देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। चोरी के जेवरात की खरीद-बिक्री के आरोप में बांका पुलिस ने ज्वेलरी दुकानदार उमेश पोद्दार को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन गांव अवस्थित एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी कर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार से गिरफ्तार कर अपने साथ बांका ले गई। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2025 को एक ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। घटना को लेकर बाराहाट थाना कांड संख्या- 232/25 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उमेश पोद्दार माधोपुर के साथ जसीडीह थाना क्षे...