देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में हुए नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने सीमावर्ती राज्य बिहार के भागलपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक की पूछताछ में हिरासत में लिए युवक ने चोरी की घटना से परे रहने की बात बतायी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिन पूर्व नगर में हुई चोरी की घटना में पीड़िता ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...