देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद उसके आधार पर उसके बताए जगह में छापेमारी की। हालांकि पुलिस को क्या-क्या सफलता हाथ लगी या नहीं लगी के बारे में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करने पर पुलिस को चोरी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...