देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। घटनास्थलों के अलावा आसपास के प्रतिष्ठानों, घरों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर गहन पड़ताल की जा रही है। फुटेज में दिखाई देने वाले सं...