देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ बिहार के बांका जिला के कटोरिया निवासी विकास कुमार तांती नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल मिले। उसमें एक उसकी थी, वहीं दूसरी मोबाइल पुलिस ऑन करने पर मोबाइलधारक का फोन आ गया। पुलिस ने पीड़ित को थाना बुलाकर मामले के बारे में जानकारी दी। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया। उसके आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...