Deogarh News: चोरी की बैट्री की तलाश में पहुंची पुलिस, कबाड़ के पास मिला देसी कट्टा
देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। ट्रैक्टर की बैट्री चोरी की जांच करने पहुंची जसीडीह पुलिस ने कबाड़ संचालक के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने चोरी गयी बैट्री के साथ चार सीसीटीवी कैमरे, टुल्लू पंप, बिजली तार और पंखे का मोटर भी बरामद किया है। मामले में चोरी के आरोपी और कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इंस्पेक्टर इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को चांदपुर गांव निवासी कमल कुमार यादव के ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर ली गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पूछताछ के दौरान गांव के ही आरोपी मोहित यादव ने पुलिस को बताया कि चोरी की बैट्री नारायणपुर गांव अवस्थित एक कबाड़ी की दुकान में बेची है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ट्रैक्टर से बैट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.