Deogarh News: चोरी की बाइक बेचने की तैयारी में आरोपी गिरफ्तार, जेल
देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश तुरी उर्फ प्रकाश मिर्धा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी वीरभूम, पश्चिम बंगाल से चोरी की गयी बाइक को मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरगडीहा के समीप बेचने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संदीप कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खरगडीहा के समीप संदिग्ध गतिविधि की जांच की। इस दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में बाइक के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जांच में बाइक के चोरी की होने की पुष्टि होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.