देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने चोरी व छिनतई मामले में शहर के अलग-अलग मोहल्ले से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन मामलों में सबों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग शिकायत की जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे के आधार पर सभी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सभी से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...