Deogarh News: चित्रांकन में वेदिका व निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता ने मारी बाजी
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: श्री कृष्णापुरी दुर्गा पूजा समिति देवघर द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कूली बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें अपनी कला तथा रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 2 से 12वीं तक के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, कक्षा 2 से 12वीं तक के लिए दुर्गा पूजा विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं सीनियर व जूनियर वर्ग में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एकल नृत्य, ग्रुप डांस व भक्ति शास्त्रीय नृत्य शामिल था। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद विजयादशमी की रात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कर देकर पुरस्कृत किया गया और 40 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- K...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.