Deogarh News: चित्रगुप्त पूजा को मधुपुर में बैठक, 11 को वार्षिक पूजा
देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: मधुपुर। चित्रगुप्त महापरिवार मधुपुर की बैठक मंगलवार को चित्रगुप्त मंदिर स्थल में आयोजित की गई। अध्यक्षता महापरिवार के वरीय सदस्य बच्चन कुमार सिन्हा ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की जाएगी। पूजा आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगी। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा और शाम में परिवार के सदस्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन गुरुवार को प्रातः पूजन के बाद शाम में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूजा को सफल बनाने के लिए महापरिवार के सभी सदस्य सक्रिय हैं। बैठक में बच्चन कुमार सिन्हा, पंकज पीयूष, दिलीप कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, मुरारी मोहन सिन्हा, विजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.