Deogarh News: चितरा हटिया से बाइक चोरी
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: चितरा,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर चितरा हटिया में रविवार को खरीदारी करने पहुंचे एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने चितरा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी रामदेव भैया रविवार शाम अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर- जेएच 04 पी 1671) से दुर्गा पूजा के लिए बकरा खरीदने चितरा हटिया पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बकरा खरीदने के लिए मंडी के अंदर चले गए। कुछ देर बाद बकरा खरीदकर जब वे वापस लौटे, तो निर्धारित स्थान से उनकी बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर रामदेव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.