देवघर, नवम्बर 4 -- विस्थापितों की भूमि संबंधी शिकायतें Deogarh News: सारठ। एसडीओ राजीव कुमार मंगलवार शाम को सारठ पहुंचे। बीडीओ चन्दन कुमार सिंह, सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा, एसपी माइंस चितरा के जीएम मदन मोहन कुमार समेत अंचलकर्मियों व विस्थापन को लेकर शिकायत करने पहुंचे लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने विस्थापितों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। शिकायत करने पहुंचे पलमा मौजा के विकास सिंह, करण दास, दिनेश यादव, बबलू दास, गणेश दास, प्रकाश सिंह, सुखदेव हेंब्रम, मोहन मरांडी आदि ने आरोप लगाया कि अंचल द्वारा बिना जांच किए गलत लोगों को भूमि स्वामित्व का अधिकार दिया जा रहा है। जबकि शिकायतकर्ता के पास जमीन संबंधित दस्तावेज मौजूद है। शिकायतकर्ता ने एसडीओ से कागजात की जांच कर सीओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई है।...