Deogarh News: चितरा कोलियरी के 875 कर्मियों को मिला 9.65 करोड़ रुपए का पूजा बोनस
देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: चितरा। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एसपी माइंस चितरा क्षेत्र में पूजा बोनस को लेकर कोल कर्मियों में खुशी का माहौल है। चितरा क्षेत्र के कुल 927 ईसीएल कर्मियों में से 875 कर्मियों को पूजा बोनस का लाभ मिला है। प्रत्येक लाभुक कर्मी को 1 लाख 10 हजार 250 रुपए की राशि मिलने से त्योहार की खुशियां दोगुनी होने की उम्मीद है। बोनस की यह राशि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनने के साथ ही क्षेत्र के व्यापारिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 875 कर्मियों को प्रति व्यक्ति 1,10,250 रुपए की दर से कुल 9 करोड़ 65 लाख 68 हजार 750 रुपए का बोनस मिलेगा। इतनी बड़ी राशि के बाजार में पहुंचने से चितरा सहित आसपास के क्षेत्रों में खरीदारी बढ़ने की संभावना है। कपड़े, आभूषण, इलेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.