Deogarh News: चितरा कोलियरी की समस्याओं को धरना 27 को
देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी अतिथिशाला में डेमोक्रेटिक कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक चितरा यूनिट सचिव प्रसादी दास की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि यूनियन संस्थापक महासचिव अशोक वर्मा ने चितरा कोलियरी के आसपास के गांवों में गंभीर पेयजल संकट पर चिंता जताई। उन्होंने पाइप-लाइन के माध्यम से स्थायी जलापूर्ति की मांग की। साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनियों पर मजदूरों को नियमानुसार मजदूरी नहीं देने और स्थानीय रोजगार नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। कहा कि समस्याओं को लेकर यूनियन 27 अगस्त को जीएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में राकेश वर्मा, डॉ. सिराज अंसारी, शमशेर अंसारी, अशोक रजवार, अबू तालिब, लक्ष्मण दास व धनंजय दास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शुद्ध पेयजल के लिए रैली निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.