देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि प्रशांत युवा क्लब के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय रात्रिकालीन फ्लड लाइट 16 टीम का, 6-6 ओवर शॉर्ट हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन सोमवार को हुआ। युवा नेता प्रशांत शेखर की अनुपस्थिति में उनके भाई संदीप शंकर ने फीता काटकर व बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रिजवान इलेवन और अनूप इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रिजवान इलेवन ने 25 रन से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मंटू झा को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए सालू मिश्रा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के...