Deogarh News: चितरा : पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: चितरा। थाना क्षेत्र के चितरा-दुलदुली मोड़ पर मुख्य सड़क स्थित एटीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के क्रॉसिंग रोड समीप सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव निवासी श्रीमंत रजक के 30 वर्षीय पुत्र अशोक रजक के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार अशोक रजक अपने दो भाइयों के साथ जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया गांव में मनसा पूजा के निमंत्रण में शामिल होने गया था। पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे वह अपने भाइयों संजय कुमार रजक और मंटू रजक के साथ बाइक से वापस घर लौट रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.