देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि चितरा पंचायत सचिवालय में सोमवार को नि:शुल्क एफएनएसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र मरीजों ने अपनी जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से एम्स के डॉ. रोहित कुमार, सारठ सीएचसी की डॉ. अर्चना, एम्स के टेक्नीशियन अशोक कुमार, लैब टेक्नीशियन गोपाल कुमार, एएनएम सुषमा कुमारी, रीमा कुमारी, आभा कुमारी तथा सीएचओ अनुपम लकड़ा ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों के शरीर के विभिन्न हिस्सों, जैसे गर्दन, हाथ, पीठ, कमर आदि में मौजूद गांठ, सूजन व ठंडे फोड़े की जांच की और आवश्यक सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच, उपचार कराने से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है तथा उनका प्...