Deogarh News: चितरा : नाला अतिक्रमण से सड़क पर बह रहा दूषित पानी
देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: चितरा,प्रतिनिधि। चितरा के बरमरिया-धमना ग्रामीण सड़क पर स्थित बरमरिया एवं दूधिचुआं गांव में सड़क किनारे बने नाले और सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण की वजह से घरों से निकलने वाला गंदा एवं दूषित पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है और राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और भी विकराल हो जाती है। सड़क पर लगातार बहते दूषित पानी के कारण फिसलने की आशंका बनी रहती है, वहीं दुर्गंध और गंदगी से आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी दूधिचुआं स्थित प्रसिद्ध दुबे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.