Deogarh News: चितरा : कोल डंप में भीषण आग पर अब तक नहीं पाया गया काबू
देवघर, अगस्त 5 -- Deogarh News: चितरा। चितरा कोलियरी सात नंबर कोल डंप में लगी भीषण आग पर लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की भयावहता को देखते हुए प्रबंधन द्वारा दिन-रात युद्धस्तर पर राहत व नियंत्रण कार्य चलाने का दावा किया जा रहा है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए भारी मशीनों की मदद से लगातार जलते कोयले का उठाव किया जा रहा है तथा प्रभावित हिस्सों को मिट्टी से ढंककर ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद से ही प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है। आग के कारण कोल डंप से लगातार धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रबंधन के प्रयास प्रबंधन का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.