देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि शारदीय दुर्गापूजा के पावन अवसर पर आज महासप्तमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा का आह्वान कर विधि-विधानपूर्वक पूजा की जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की भी आराधना करेंगे। मां के स्वागत को लेकर चितरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रि की सप्तमी तिथि मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि दुष्ट शक्तियों का विनाश करने वाली तथा अपने भक्तों को भय और संकट से मुक्ति दिलाने वाली देवी हैं। उनका स्वरूप भले ही उग्र है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी हैं। इसी कारण उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। श्रद्धाल...