Deogarh News: चार संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ
देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर पुलिस अलग-अलग मामलों में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से रंगदारी, चोरी और मारपीट से जुड़े अलग-अलग मामलों में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में दर्ज कुछ मामलों के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बयान का सत्यापन के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का भी मिलान कर रही है। हालांकि जांच पूरी होने तक पुलिस मामले में आधिकारिक जानकारी साझा करने से बच रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.