Deogarh News: चाट-चाउमीन विक्रेता से मारपीट, प्राथमिकी
देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: पथरड्डा ओपी क्षेत्र के मुंडा गांव निवासी चाट-चाउमीन विक्रेता 39 वर्षीय दीपक साह ने तीन नामजद के विरुद्ध मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि रोज की तरह दुकान में चाट-चाउमीन बिक्री कर रहा था, उसी दौरान गांव के ही होटल संचालक बलराम साह, पुत्र रिंकू साह, अमर साह ने दुकान आकर रंगदारी के रूप में पांच हजार रुपए देने की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपियों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट कर गले में गमछा लगाकर जान मारने की कोशिश की। दुकान का सामान फेकते हुए लाइट जलाने के लिए लगी बैट्री व बिक्री के पैसे भी ले जाने की भी बात कही। हो-हल्ला सुन बीच-बचाव करने आई पत्नी के साथ मारपीट कर गले की चेन छीन लेने व पीड़ित के भाई के साथ भी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.