Deogarh News: चपाती में 3.17 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
देवघर, नवम्बर 7 -- पुल और विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। सारठ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क पर चपाती गांव के समीप 3 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से उच्चस्तरीय सेतु का निर्माण कराया जाएगा। महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने समर्थकों की मौजूदगी में शिलापट्ट का अनावरण कर किया। वहीं, विधायक ने नौनी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी। विद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों के बीच कॉपी, कलम सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.