देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। उपायुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने घोरमारा और आईएसबीटी बाघमारा बस स्टैंड क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान घोरमारा में करीब 25 पेड़ा दुकानों और आईएसबीटी क्षेत्र में करीब 18 भोजनालयों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिलावट मिलने पर तीन किलो हल्दी मौके पर ही नष्ट करायी गयी। खाद्य सुरक्षा टीम ने घोरमारा क्षेत्र की पेड़ा दुकानों में खोआ और पेड़ा की गुणवत्ता के साथ संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। दुकानदारों को पेड़ा और खोआ की खरीद से संबंधित बिल व आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने का निर्देश दि...