Deogarh News: घर से निकले मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति लापता
देवघर, नवम्बर 12 -- Deogarh News: देवघर। थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव से 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता हो गया है। लापता व्यक्ति मुन्ना उर्फ मुन्नी यादव है। इस संबंध में उसकी पत्नी पावती देवी ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में पत्नी ने बताया है कि उनके पति 10 नवंबर को दिन के करीब एक बजे घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से भी फोन कर जानकारी ली गई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी के अनुसार उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और अकेले कहीं चले जाने के बाद अपना पता बताने में असमर्थ हो सकते हैं। परिवार के लोग अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.