देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के हिरना मोहल्ला में घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। घटना में महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि सकुरान बीबी घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...