Deogarh News: घर में लगे एसी का तार काटकर बेचने का प्रयास, युवक पुलिस के हवाले
देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि नगर के बिलासी मोहल्ला में एक घर में लगे एयर कंडीशनर (एसी) का तार काटकर चोरी करने और उसे बेचने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी घर के मालिक को होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया गया। उसके बाद पकड़े गए युवक को नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बिलासी मोहल्ला अवस्थित एक घर में एयर कंडीशनर लगा था। उसी दौरान एक युवक द्वारा एसी का तार काटकर निकालने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि युवक तार को काटने के बाद उसे बेचने की तैयारी में था। उस बीच उसकी गतिविधियों की जानकारी घर मालिक को हो गई। घर मालिक ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक को नगर पुलिस के हवाले कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.