देवघर, अगस्त 6 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी विकास नगर मोहल्ला में घर घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने को लेकर विपीन कुमार सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित ने बताया है कि 29 जुलाई को आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए थे। उसी दौरान गिधनी गांव निवासी भूलो देवी, निशु तुरी, प्रमोद तुरी, भीम तुरी, सोनू महथा समेत अन्य अज्ञात लोगों ने कथित रूप से हथियार के बल पर घर में प्रवेश किया। आरोप है कि आरोपितों ने कुर्सी, टेबल, चौकी, गैस सिलेंडर, खाने-पीने का सामान, कीमती कपड़े तथा सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब चार लाख रुपए मूल्य का सामान लूट लिया। उसके बाद मकान और चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब विरोध किया तो आरोपियों ने रंगदारी की मांग करते हुए रंगदारी व जान मारने ...