Deogarh News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट
देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी-कुमड़ाबाद गांव में पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और नाबालिग बच्चे को जबरन ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता निशा देवी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के अनिल कुमार, सुनील कुमार, नंदकिशोर साह, सोनम देवी, अरुण साह, प्रीति देवी, अनुरूपा देवी समेत अन्य लोग पुराने विवाद को लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। इसके बाद घर की अलमारी से 25 हजार रुपए नकद, सोने का लॉकेट और चांदी की मठिया भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। निशा देवी के अनुसार घटना का विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी मां बेबी देवी और भाई विजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.