देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर-पुनसिया निवासी एक व्यक्ति ने घर पर पहुंचकर धमकी देने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आरोप लगाया गया है कि 15 सितंबर को करीब 11 बजे एक महिला व एक अन्य व्यक्ति 10-12 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। हालांकि, आवेदन के आधार पर खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

घटना की जानकारी आवेदन के अनुसार, घटना के समय शिकायतकर्ता घर पर मौजूद था। दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने खिड़की से बाहर झांककर देखा। आरोप है कि बाहर मौजूद महिला ने पुलिस अधिकारी और दबंग होने की बात कहते हुए उसके पति को एक व्यक्ति से पैसे का तगादा नहीं करने की चेतावनी दी। आवेदनकर्ता के अनुसार, उसे धमकी दी गयी कि यदि...