Deogarh News: घर पर जबरन कब्जा व रंगदारी आरोप, शिकायत
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी एक व्यक्ति ने घर पर जबरन कब्जा करने, सामान बाहर फेकने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया है कि वर्ष 2005 में उनके नाम से बांधा मौजा स्थित 2000 वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। चहारदीवारी और एक कमरा बनाकर वहां रहना शुरू किया। कुछ दिनों के लिए घर से बाहर रहने के दौरान चार नामजद समेत चार-पांच अन्य लोगों ने घर पर जबरन कब्जा कर लिया। घर का सामान बाहर फेक दिया और घर में रखे करीब तीन हजार रुपए भी निकाल लिए। कहा गया है कि 18 जुलाई की शाम जब घर लौटे तो आरोपित भाला, बरछी और लाठी-डंडे से लैस होकर मौजूद थे। घर में प्रवेश करने का प्रयास करने पर गाली-ग्लौज और मारपीट कर भगा दिया गया। आरोपितों ने घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.