Deogarh News: घर निर्माण के दौरान ग्राइंडर मशीन से युवक गंभीर, रेफर
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में घर निर्माण के दौरान ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से मिथिलेश पंडित नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार युवक जसीडीह थाना क्षेत्र के एक घर में निर्माण कार्य कर रहा था। उसी दौरान ग्राइंडर मशीन से काम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.