Deogarh News: घर घुसकर मारपीट, प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि पथरड्डा ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ गांव निवासी महेश दास ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा देर रात घर घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि गुरुवार रात अपने आंगन में सोया हुआ था, उसी दौरान देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के ही सरदेश दास, कैलाश दास कुछ अन्य लोगों के साथ पुराने झगड़े के आक्रोश में उनके घर घुसकर गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर पीड़ित को जख्मी करने का आरोप लगाया गया है। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ भी मारपीट व शुक्रवार को आरोपी के अन्य सहयोगियों द्वारा गाली-ग्लौज कर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.