Deogarh News: घर घुसकर मां व नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, प्राथमिकी
देवघर, अगस्त 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के कॉलेज रोड अवस्थित एक मोहल्ला में घर में घुसकर महिला व नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर जान मारने की धमकी को लेकर आरोपी सौरभ झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। महिला के पति की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बाबा मंदिर के पश्चिमी द्वार के समीप रहने वाला आरोपी उसकी अनुपस्थिति में घर की छत के रास्ते कमरे में घुस गया। उसने उसकी पत्नी व स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी के साथ अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों का मुंह दबाकर जान मारने की धमकी दी। घटना के दौरान तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पहले भी परिवार को लगातार परेशान करता रहा है। बताया कि 14 मई 2026 को भी नगर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.