देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़े टेंपो की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर पांडुरायडीह निवासी दिनेश प्रसाद यादव ने देवीपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में दिनेश प्रसाद यादव ने बताया है कि वह टेंपो जेएच-15-एम-9366 का मालिक है। उसके भाई मधु प्रसाद यादव टेंपो चलाकर सवारी लाने-ले जाने का काम करता है। 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे मधु प्रसाद यादव ने रोज की तरह टेंपो को अपने घर के सामने खड़ा किया था। उसके बाद घर के अंदर चला गया। बताया कि 22 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे मधु प्रसाद यादव की नजर घर के बाहर गई तो टेंपो निर्धारित स्थान पर नहीं था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पालोजोरी बाजार से बाइक चोरी, प्राथमिकी आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई...