Deogarh News: घर के समीप से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र में घर के समीप खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। साहिबगंज निवासी राम कोल ने बाइक चोरी को लेकर पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम अपनी बाइक घर के समीप खड़ा कर अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो मौके से बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। परिचितों और स्थानीय लोगों से भी बाइक के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयास के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना के बाद से पीड़ित परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर बाइक का पता लगाने की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.