Deogarh News: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
देवघर, अक्टूबर 21 -- Deogarh News: मधुपुर थाना क्षेत्र के हरलाटांड़ निवासी विश्वजीत पांडेय ने घर में हजारों की चोरी को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। आवेदक ने बताया है कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर से नकद पैंतीस हजार रूपए, चार सिलिंग पंखा, समरर्सिबल मशीन ले गए। पीड़ित ने थाना प्रभारी से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.