देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल के खर्च में राहत मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर बिजली का सदुपयोग करें। ऊर्जा संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा बिजली बिल का भुगतान नियमानुसार समय पर सुनिश्चित करें। बिजली की बचत न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विद्युत ...