देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान मांझी संगठन की पालोजोरी इकाई की बैठक संगठन के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के माध्यम से मौजूद प्रधानों ने संगठन की मजबूती पर काम करने का प्रण लिया। बैठक के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रसाद साह ने संगठन विरोधी तत्वों से सावधान रहने और एकजुटता मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के माध्यम से यह भी निर्णय लिया गया कि पालोजोरी ग्राम प्रधान माझी संगठन की पालोजोरी इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके लिए 15 अगस्त के दिन सुभाष चौक पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। प्रेम साह के अलावे जनार्दन महतो, निमाई मंडल, गजाधर महतो, प्रेम प्रसाद राय, कंटू प्रसाद राय, धनंजय राय, मेमर हांसदा, विजय कुमार सिंह, आजादी राय, पूरन राय, मोबिन अंसारी, धीर...